कमालपुर
श्री रामलीला समिति अमडा़ के तत्वाधान में चल रहे 80वी वर्षगांठ पर तीन दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।श्री रामलीला का आयोजन सन 1947 ई. स्वतंत्रता के वर्ष से अनवरत चला आ रहा है।वर्ष सन् 1947 ई. में संस्थापक स्वर्गीय कृष्ण पाठक व स्वर्गीय भगवती सिंह के द्वारा रामलीला समिति अमडा़ की स्थापना की गई थी।तब से लेकर आज तक रामलीला का कार्यक्रम निरंतर होता चला आ रहा है।
श्री रामलीला के आयोजन के माध्यम से अयोध्या शिरोमणि प्रभु श्रीराम के पद चिन्हों पर अविचल बढ़ने की प्रेरणा मिलती है।वही मातृभूमि के लिए शहीद हुए अमर शहीदों की गाथा व उनके इतिहास को याद किया जाता है। तीन दिवसीय रामलीला का आयोजन आगामी 9 नवम्बर सोमवार से शुरू हो रहा है। प्रथम दिन धनुष यज्ञ (रामलीला), 10 नवम्बर मंगलवार को प्रतिशोध (अभिनय), तीसरे दिन 11 नवम्बर बुधवार को आपका बंटी (अभिनय ),12 नवम्बर गुरुवार को सिन्दूर आदि लीलाओं का मंचन किया जाएगा।
श्री रामलीला समिति के व्यास एवं निर्देशक बलराम पाठक , डा0 समरबहादुर सिंह, शिवानंद सिंह, शिवकांत सिंह ने बताया कि देखने के लिए अधिक से अधिक संख्या में लोग लीला स्थल पर पहुंचकर भगवान की लीला का दर्शन करें।लीला से संबंधित सभी व्यवस्थाएं कर ली गई है।
रिपोर्ट – अलीम हाशमी







