सुगम यातायात योजना (RTC Scheme) के अंतर्गत सिकंदरा तिराहा का किया गया स्थलीय निरीक्षण

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

दिनांक 03.11.2026 को पुलिस उपायुक्त यातायात ज्ञानेन्द्र नाथ प्रसाद द्वारा सुगम यातायात योजना “Reducing Traffic Congestion (RTC) Scheme” के अंतर्गत सिकंदरा तिराहा का स्थलीय निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान यातायात व्यवस्था, अवैध पार्किंग, ई-रिक्शा एवं ऑटो के संचालन तथा चौराहे पर यातायात के सुचारु संचालन का अवलोकन किया गया। साथ ही, चिन्हित Choke Points का निरीक्षण कर जाम के कारणों को दूर करने एवं यात्रियों के अधिकतम यात्रा समय (Maximum Travel Time) को कम करने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

पुलिस उपायुक्त यातायात ने बताया कि RTC Scheme का उद्देश्य यातायात अवरोधों को दूर कर शहरवासियों को सुगम, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित यातायात व्यवस्था उपलब्ध कराना तथा आवागमन को सुगम बनाना है।

रिपोर्ट आरती सिंह

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई