सैयदराजा (चंदौली)
नगर पंचायत सैयदराजा में पिछले दो दिनों से चल रही सफाई कर्मियों की हड़ताल सोमवार को विधायक सुशील सिंह के हस्तक्षेप के बाद समाप्त हो गई। सोमवार को बड़ी संख्या में नगर पंचायत के सफाई कर्मियों ने सैयदराजा स्थित विधायक सुशील सिंह के जनसंपर्क कार्यालय पहुंचकर अपनी समस्याओं से उन्हें अवगत कराया।
इस दौरान सफाई कर्मियों ने दिवाली बोनस, वेतन में कटौती, छुट्टी तथा अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा उनके साथ उचित व्यवहार किए जाने सहित विभिन्न मांगों को विधायक के समक्ष रखा। विधायक सुशील सिंह ने सफाई कर्मियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनकी मांगों को जायज बताते हुए तत्काल नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार को फोन कर अपने कार्यालय पर बुलाकर समस्याओं के शीघ्र निस्तारण का निर्देश दिया।
विधायक ने अधिशासी अधिकारी से कहा कि सफाई कर्मियों की जो भी समस्याएं हैं, उनका तत्काल समाधान कराया जाए, ताकि उन्हें किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। विधायक सुशील सिंह और सफाई कर्मियों के बीच हुई वार्ता के बाद सफाई कर्मियों ने अपनी हड़ताल समाप्त करने का निर्णय लिया। हड़ताल समाप्त होने से नगर पंचायत क्षेत्र में सफाई व्यवस्था फिर से सुचारु होने की उम्मीद जगी है।
इस दौरान विधायक ने भरोसा दिलाया कि सफाई कर्मियों की जायज समस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा।
इस मौके पर राजेश जायसवाल प्रतिनिधि नगर पंचायत सैयदराजा, अंकित जायसवाल सभासद, संतोष जायसवाल सभासद






