बरनावा में हुआ शाह मस्ताना जी महाराज के अवतार माह के अन्तर्गत भंडारे का आयोजन;

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

बागपत, उत्तर प्रदेश

डेरा सच्चा सौदा के संस्थापक बेपरवाह शाह मस्ताना जी महाराज के पावन अवतार माह के उपलक्ष्य में रविवार को उत्तर प्रदेश के बागपत स्थित एमएसजी डेरा सच्चा सौदा व मानवता भलाई केंद्र शाह सतनाम जी डेरा बरनावा में एमएसजी अवतार महोत्सव भंडारा धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

इस अवसर पर क्लॉथ बैंक मुहिम के तहत 135 जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किए गए। इसके पश्चात कविराजों ने मधुर कव्वालियों और भजनों के माध्यम से गुरु महिमा का गुणगान किया। इसके उपरांत सच्ची लंगर समिति के सेवादार भाई-बहनों ने सेवा भाव से साध-संगत को कुछ ही मिनटों में लंगर भोजन प्रसाद वितरित किया।

कार्यक्रम के दौरान संत डॉ गुरमीत राम रहीम सिंह इन्सां ने साध-संगत को संबोधित किया।

कार्यक्रम में नशे के खिलाफ लोगों को भजनों के माध्यम से जागरूक किया गया और डॉक्यूमेंट्री के जरिए मानवता भलाई कार्यों के लिए लोगों को प्रेरित किया। इस अवसर पर साध-संगत की सुविधा के लिए व्यापक प्रबंध किये गए थे।

इस अवसर पर उपस्थित अंतरराष्ट्रीय अवार्डी, महामहिम राष्ट्रपति जी व उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सम्मानित वरिष्ठ पत्रकार विपुल जैन ने डेरे के कार्यों की प्रशंसा की और मुश्किल घड़ी में खून देकर उनके जीवन की रक्षा करने वाली साध-संगत का आभार व्यक्त किया।

 

रिपोर्ट – विवेक जैन

Leave a Comment