सपा प्रमुख अखिलेश यादव का कल काशी दौरा

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

वाराणसी 1 नवंबर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मंगलवार को दोपहर काशी आयेंगे। सपा जिलाध्यक्ष सुजित यादव “लक्कड ” एवं सपा उ० प्रदेश सचिव एवं पूर्व महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा “विश्वकर्मा* ” ने सयुंक्त रूप से बताया कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव तीन नवंबर मंगलवार को प्राइवेट विमान से प्रातः 11 बजे लाल बहादुर शास्त्री एअरपोर्ट पहुंचेगे।

सड़क मार्ग से वह सीरगोवर्धन निवासी दिवंगत सपा के जिला उपाध्यक्ष राजेश यादव “नत्थू ” के आवास पहुंचकर श्रद्धांजली अर्पित कर शोकाकुल परिवार से मिलने के बाद वर्षो से अस्वस्थ रहे समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष रहे सतीश फौजी का कुशलक्षेम,जानने के लिए उनके आवास पहुंचेगे। सपा प्रमुख अखिलेश यादव सुदंरपुर स्थित राजेंद्र बिहार कालोनी मे राजेश सिंह के आवास पहुंचेगे एवं अपराह्न तीन बजे विशेष विमान से लखनऊ प्रस्थान करेंगे।

 

रिपोर्ट अंजली यादव

Leave a Comment