लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर अपर पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन द्वारा पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं सुरक्षा बनाए रखने की दिलाई गई शपथ।

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

दिनांक 31.10.2026 को लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर अपर पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन नृपेन्द्र सिंह द्वारा गोमती ज़ोन कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं सुरक्षा बनाए रखने तथा देशवासियों के बीच आपसी सद्भाव एवं भाईचारे की भावना को सुदृढ़ करने की शपथ दिलाई।

इस दौरान सभी पुलिसकर्मियों ने राष्ट्र की एकता एवं अखंडता के प्रति सदैव निष्ठावान रहने तथा सरदार वल्लभभाई पटेल के आदर्शों एवं राष्ट्र निर्माण में उनके अतुलनीय योगदान से प्रेरणा लेते हुए अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ करने का संकल्प लिया।

रिपोर्ट विजयलक्ष्मी तिवारी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई