भारतीय वायुसेना को नया प्रमुख मिल गया है. आशुतोष दीक्षित ने वायुसेना के 29वें चीफ के रूप में पदभार संभाल लिया.

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

उनके पदभार ग्रहण करने के साथ ही वायुसेना के नेतृत्व की जिम्मेदारी अब उनके हाथों में आ गई है. रक्षा मंत्रालय के अनुसार, दीक्षित इससे पहले वायुसेना के उप प्रमुख के पद पर कार्यरत थे। वह एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह का स्थान लेंगे, जो 31 अक्टूबर को सेवानिवृत्त हो रहे हैं.
आशुतोष दीक्षित को लड़ाकू विमान उड़ाने का करीब चार दशक का अनुभव है. उनके पास 3,500 घंटे से अधिक की उड़ान का अनुभव है. वह मिराज-2000, मिग, जगुआर और तेजस जैसे विमानों को उड़ा चुके हैं. उन्होंने ऑपरेशन सफेद सागर, ऑपरेशन रक्षक और ऑपरेशन सिंदूर सहित कई अभियानों में भी भूमिका निभाई है.

 

रिपोर्ट अंजली यादव

 

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर अपर पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन द्वारा पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं सुरक्षा बनाए रखने की दिलाई गई शपथ।