वाराणसी में ग्रामीण पुस्तकालय प्रभारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न; कई वरिष्ठ शिक्षा अधिकारी रहे मौजूद;

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

वाराणसी

राजकीय जिला पुस्तकालय, वाराणसी के निर्देशानुसार जिले के ग्रामीण पुस्तकालयों के प्रभारियों के लिए एक विशेष दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम दिनांक 27 एवं 28 अक्टूबर 2026 को पीएम श्री राजकीय क्वींस इण्टर कालेज, वाराणसी में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में संयुक्त शिक्षा निदेशक (वाराणसी) दिनेश सिंह उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में जिला विद्यालय निरीक्षक भोलेंद्र सिंह, सहायक जिला विद्यालय निरीक्षक राणा सिसौदिया तथा पीएम श्री राजकीय क्वींस इण्टर कालेज के प्रधानाचार्य विश्वेश्वर सिंह की गरिमामय उपस्थिति रही। सभी वरिष्ठ अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और उपस्थित प्रभारियों का मार्गदर्शन किया।

इस महत्वपूर्ण प्रशिक्षण कार्यक्रम को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए विभिन्न शिक्षकों एवं शिक्षिकाओं की ड्यूटी प्रातः 07:30 बजे से कार्यक्रम की समाप्ति तक लगाई गई थी। ड्यूटी चार्ट के अनुसार निम्नलिखित शिक्षकों को विभिन्न कार्यों का दायित्व सौंपा गया था:

कार्यक्रम संचालन: हिमांशु तिवारी एवं दिनेश सिंह

माल्यार्पण, दीप प्रज्ज्वलन, सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत: डॉ० नेहा सिंह

 अतिथि स्वागत: निवेदिता सिंह एवं दीपिका कमल कश्यप

रंगोली: जया सिंह एवं सुमन सिंह

 रजिस्ट्रेशन एवं किट वितरण: राजेश उपाध्याय, नीलिमा श्रीवास्तव, जय प्रकाश एवं  मनोज कुमार सिंह

 जलपान एवं भोजन व्यवस्था: डॉ० कन्हैया लाल यादव एवं अवनीन्द्र कुमार सिंह

प्रमाण पत्र वितरण: डॉ० मुनीब चन्द्र मौर्य एवं स्वर्णलता सिंह

इस दो दिवसीय प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण पुस्तकालयों के प्रभारियों को पुस्तकालय प्रबंधन की आधुनिक तकनीकों से अवगत कराना और ग्रामीण क्षेत्रों में पठन-पाठन की संस्कृति को और अधिक प्रभावी बनाना था।

 अंत में प्रधानाचार्य ने सभी अतिथियों और शिक्षक-शिक्षिकाओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

 

रिपोर्ट – जगदीश शुक्ला

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में उद्योग बंधु की आयोजित की गई बैठक, उद्यमियों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश-सीएम युवा उद्यमी अभियान योजना में कम प्रगति पर व्यक्त की गई नाराजगी-बैंकों से समन्वय स्थापित कर एलडीएम सुनिश्चित करे स्वीकृति के सापेक्ष वितरण