बाबतपुर (वाराणसी ):
बाबतपुर स्थित आरटीओ (क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय) में आज यानी 31 अक्तूबर को भव्य ‘परिवहन मेले’ का आयोजन किया गया है।
इस मेले का मुख्य उद्देश्य आम जनता को परिवहन विभाग से जुड़ी तमाम सेवाओं को एक ही छत के नीचे आसान और त्वरित तरीके से उपलब्ध कराना है।
इस मेले में एकल खिड़की द्वारा परिवहन विभाग से संबंधित विभिन्न प्रकार के कार्यों के लिए अलग-अलग चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे |
मेले में आवेदनों और लंबित कार्यों का निपटारा त्वरित और पारदर्शी तरीके से किया जाएगा।
इस मेले में विभिन्न सेवाएं जैसे ड्राइविंग लाइसेंस, वाहनों का पंजीकरण (RC), फिटनेस प्रमाणपत्र और अन्य टैक्स/परमिट से जुड़े कार्यों का मौके पर ही समाधान संभव हो सकेगा।







