प्रारंभिक जानकारी के मुतबाकि चबूतरे और कार पार्किंग के विवाद में तैश में आकर नेवी में तैनात ऋषभ शुक्ला ने फायरिंग कर दी। मृतक शिवा तिवारी आरएसएस के पूर्व जिला सह कार्यवाह रह चुके हैं, वे बिजली विभाग से रिटायर्ड हैं।
शंभू उर्फ शिवेंद्र, शिवा के भाई हैं, सुयेश शिव के बेटे हैं और बिजली की शॉप चलाते थे, दिसंबर में सुयेश की शादी होनी थी। आरोपी ऋषभ के घर के पास एक बरगद का पेड़ है, पेड़ के पास एक चबूतरा बनाने का काम चल रहा था। जिससे मोहल्ले के लोग पूजा कर सकें। मृतक सहित पूरा मोहल्ला इस बात सहमत था लेकिन आरोपी ऋषभ इस फैसले का विरोध कर रहा था। आज शिवा ने अपनी कार बरगद के पेड़ के पास ही खड़ी की थी, इसी बात को लेर आरोपी ऋषभ के साथ विवाद हुआ और मामला इतना बढ़ गया कि गोली चल गई।






