चन्दौली सकलडीहा
सदलपुरा गांव निवासी भूपेंद्र प्रताप सिंह को पुलिस ने शनिवार रात 8 बजे से हाउस अरेस्ट कर लिया। उन्हें रविवार शाम तक घर में ही रखा जाएगा। भूपेंद्र क्षत्रिय महासभा युवा के प्रदेश अध्यक्ष हैं।
यह कार्रवाई वाराणसी में रविवार को प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए की गई है। हालांकि, भूपेंद्र ने इसे सरकार की तानाशाही बताया है। उन्होंने कहा कि वह इससे पीछे नहीं हटेंगे और समाज की आवाज उठाते रहेंगे।
भूपेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि उनका प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में विरोध का कोई इरादा नहीं था। वह दूसरे सामाजिक कार्यक्रमों और शोक संवेदना में शामिल होने वाले थे।
वह समाज हित के मुद्दों पर हमेशा आवाज उठाते रहे हैं। यूजीसी के विरोध में भी उन्होंने प्रदेश सहित अन्य राज्यों में आंदोलन किए हैं।







