नमो घाट पर सुबह 11:40 बजे से शुरू होगा एयर शो, नाव संचालन पर भी रोक; सुरक्षा में तैनात रहेंगे 12 हजार जवान 20 लाख लोगों के पहुंचने का अनुमान
काशी में भारतीय वायुसेना के एयर शो को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है कार्यक्रम के मद्देनजर राजघाट मालवीय पुल को सुबह 9 बजे से पांच घंटे के लिए बंद किए जाएंगे
नमो घाट पर सुबह 11:40 बजे से एयर शो का कार्यक्रम शुरू होगा जो करीब 2 घंटे 40 मिनट तक चलेगा एयर शो के दौरान सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन को देखते हुए नाव संचालन भी बंद रहेगा
कार्यक्रम में भारी भीड़ उमड़ने की उम्मीद जताई जा रही है अनुमान के मुताबिक दिनभर में करीब 20 लाख लोग एयर शो देखने पहुंच सकते हैं






