गड़ौली धाम में भव्य दशहरा मेला एवं रावण दहन कार्यक्रम का सफल आयोजन

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

मीरजापुर | अधर्म पर धर्म और बुराई पर अच्छाई के प्रतीक पावन पर्व ‘विजयादशमी’ के शुभ अवसर पर पावन तीर्थ गड़ौली धाम में भव्य दशहरा मेला एवं रावण दहन कार्यक्रम का सफल आयोजन संपन्न हुआ। इस पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय मंत्री काशी क्षेत्र प्रवीण सिंह गौतम एवं काशी क्षेत्र मीडिया प्रभारी मधुकर चित्रांश की गरिमामयी उपस्थिति रही।

सभी सम्मानित अतिथियों ने प्रभु श्री राम की आरती कर क्षेत्र की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। जैसे ही रावण के पुतले का दहन हुआ, पूरा गड़ौली धाम ‘जय श्री राम’ के गगनभेदी जयघोष से गुंजायमान हो उठा। मेले में उमड़ी अपार भीड़ ने इस उत्सव को और भी ऐतिहासिक बना दिया।

 

रिपोर्ट भोलानाथ यादव

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

पुलिस अधीक्षक मीरजापुर के निर्देशन में माल निस्तारण हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना जिगना पुलिस द्वारा 26 आबकारी अधिनियम के मुकदमों से सम्बन्धित कुल 384.250 लीटर अवैध देशी/अंग्रेजी शराब का नियमानुसार कार्यवाही करते हुए किया गया विनष्टीकरण —