अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा माल निस्तारण के संबंध में जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष को निर्देश दिए गए है । उक्त निर्देश के क्रम में दिनांकः 22.10.2026 को थाना जिगना परिसर में थाना स्थानीय पर वर्ष 2024-2026 के बीच पंजीकृत आबकारी अधिनियम से सम्बंधित 26 मुकदमों में बरामद कुल 384.250 लीटर अवैध देशी/अंग्रेजी शराब को मा0न्यायालय द्वारा विनष्टीकरण का आदेश दिए जाने के उपरान्त गरिमा सिंह नायब तहसील सदर, अमर बहादुर-क्षेत्राधिकारी लालगंज, राजेश कुमार-आबकारी निरीक्षक क्षेत्र प्रथम व संजय कुमार सिंह थानाध्यक्ष जिगना सहित अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण की गठित टीम की उपस्थिति में उपरोक्त अवैध शराब का विनष्टीकरण कराया गया ।







