विंध्याचल मंडल स्तरीय पोल्ट्री कांक्लेव 23 अक्टूबर को, विकास भवन में जुटेंगे विशेषज्ञ

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

मीरजापुर। जनपद में मुर्गी पालन को बढ़ावा देने और पशुपालकों को अत्याधुनिक तकनीक से जोड़ने के उद्देश्य से मंडल स्तरीय पोल्ट्री कांक्लेव-2026 का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन दिनांक 23 अक्टूबर 2026 को प्रातः 11:00 बजे से विकास भवन, पथरहिया, मीरजापुर में होगा।

इस संबंध में जानकारी देते हुए मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. भूपेंद्र कुमार ने बताया कि उक्त कांक्लेव में विंध्याचल मंडल के समस्त पशु चिकित्सा अधिकारी, प्रगतिशील पोल्ट्री फार्मर, उद्यमी तथा पोल्ट्री से संबंधित कंपनियों के प्रतिनिधि प्रतिभाग करेंगे।

कार्यक्रम में प्रदेश स्तर के नोडल अधिकारी डॉ. अनिल कुमार, अपर निदेशक ग्रेड-I तथा उनकी मुर्गी पालन विशेषज्ञों की टीम विशेष रूप से उपस्थित रहेगी। विशेषज्ञों द्वारा पोल्ट्री फार्मिंग की अत्याधुनिक तकनीक, रोग नियंत्रण, प्रबंधन और सरकारी योजनाओं के संबंध में विस्तृत प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन दिया जाएगा।

डॉ. भूपेंद्र कुमार ने बताया कि यह पूरा कार्यक्रम विंध्याचल मंडल की अपर निदेशक ग्रेड-II डॉ. हेमलता शर्मा के निर्देशन में आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने मंडल के समस्त प्रगतिशील मुर्गी पालकों और इस क्षेत्र से जुड़े उद्यमियों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर लाभ लेने की अपील की है।

 

रिपोर्ट भोलानाथ यादव

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई