मीरजापुर | शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर मंगलवार शाम दिव्या मित्तल नगर भ्रमण पर निकलीं और विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों में पहुंचकर मां दुर्गा की आरती एवं पूजन किया। इस दौरान उन्होंने गणेशगंज, इमरती चौराहा, अर्जुनपुर, पक्का पोखरा, कसरहट्टी और सोनबरसा में स्थापित दुर्गा प्रतिमाओं के दर्शन किए और श्रद्धालुओं के साथ आरती में शामिल हुईं।
पूजन के बाद तत्कालीन जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने बड़ी माता और दुर्गा देवी मंदिर पहुंचकर दर्शन-पूजन किया और नगर की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली के लिए प्रार्थना की। पंडालों में मौजूद पूजा समितियों के पदाधिकारियों और स्थानीय श्रद्धालुओं ने पुष्प-मालाओं से उनका अभिनंदन किया। देर शाम तक चले इस भ्रमण के दौरान हर पंडाल में उनसे मिलने के लिए बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी रही।







