साइबर ठगों पर लगाम ज़रूरी है। गरीबों की मेहनत की कमाई बचाना भी पुलिस की बड़ी जिम्मेदारी,

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

जौनपुर

आज के डिजिटल दौर में साइबर ठग फर्जी APK फाइल, अनजान लिंक ऑनलाइन ऑफर और डिजिटल अरेस्ट के नाम पर लोगों को निशाना बना रहे हैं। ऐसे में वाराणसी जोन पुलिस की जागरूकता पहल सराहनीय है। पुलिस की अपील है। कि अनजान लिंक डाउनलोड न करें। किसी के डराने पर पैसे न भेजें और वायरल खबरों की सत्यता जांचे बिना उन्हें साझा न करें।

सबसे बड़ा सवाल उन गरीब और असहाय परिवारों का है। जिनकी जिंदगी भर की मेहनत की कमाई चंद मिनटों में ठगों के हाथ चली जाती है। किसी मजदूर किसान बुजुर्ग या जरूरतमंद की छोटी-सी बचत भी उसके परिवार के लिए बहुत मायने रखती है। ठगी के बाद आर्थिक नुकसान के साथ थाने-कचहरी के चक्कर लगाने की चिंता भी पीड़ित को परेशान करती है।

इसलिए जरूरी है। कि साइबर ठगी की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई हो। पीड़ितों को उचित मार्गदर्शन मिले और उनकी शिकायतों को गंभीरता से लेकर ठगी गई रकम रोकने या वापस दिलाने के लिए नियमानुसार हरसंभव प्रयास किया जाए।

वाराणसी जोन पुलिस एवं जौनपुर पुलिस से विनम्र अपील है। कि साइबर अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई के साथ-साथ जनजागरूकता अभियान को गांव-गांव तक पहुंचाया जाए। ताकि कोई गरीब अपनी मेहनत की कमाई न गंवाए और पीड़ित को न्याय के लिए अकेला महसूस न करना पड़े।

याद रखें: साइबर ठगी होने पर तुरंत 1930 पर कॉल करें या राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल (https://cybercrime.gov.in/) पर शिकायत दर्ज करें। OTP, PIN और बैंकिंग जानकारी किसी से साझा न करें।

हमारा संकल्प साइबर अपराध मुक्त समाज सुरक्षित जनता और हर पीड़ित को न्याय की उम्मीद।

रिपोर्ट – सुरेश कुमार शर्मा

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई