हाईवे पर अज्ञात वाहन ने अधेड़ को कुचला, मौत;

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

पड़री (मीरजापुर)। मीरजापुर-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर रसैना गांव के सामने मंगलवार देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर से करीब 60 वर्षीय अधेड़ की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की सूचना पर पहुंची पड़री पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी। इसके बाद शव को मर्चरी में रखवा दिया गया।

पुलिस के अनुसार, मृतक ने नीले रंग का फुल लोअर और सफेद रंग की गंजी पहन रखी थी। हादसे के बाद पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है, ताकि मृतक की पहचान हो सके। साथ ही दुर्घटना में शामिल अज्ञात वाहन का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

 

रिपोर्ट भोलानाथ यादव

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई