चन्दौली सकलडीहा,
शारदीय नवरात्र के अंतिम दिन कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर अपने गृह नगर में स्थापित दुर्गा मंदिर और पूजा पंडालों में पहुंचकर विधिवत दर्शन पूजन किया। इस दौरान सकलडीहा को जल्द ही नगर पंचायत का दर्जा दिलाये जाने का व्यापारियों और युवाओं को आश्वासन दिया। सकलडीहा में बंद पड़े रामलीला और रावण दहन कार्यक्रम को शुरू कराये जाने का समिति के लोगों को आश्वासन दिया। कहा कि हर संभव समिति के पदाधिकारियों का मदद दिलाया जायेगा। धार्मिक कार्यो में बाधा डालने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी
कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर के अपने गृह नगर के सभी पूजा पंडालों आने की सूचना मिलते ही दुर्गा पूजा सेवा समिति के पदाधिकारियों की खुशी की लहर दौड़ गई। मंत्री ने तेन्दुईपुर स्थित काली माता मंदिर के दर्शन पूजन के बाद टिमिलपुर स्थित प्राचीन दुर्गा मंदिर पहुंचकर विधि विधान से दर्शन पूजन किया। दुर्गा पूजा सेवा समिति के पदाधिकारियों को हर संभव सहयोग दिलाने का आश्वासन देते हुए पुन: रामलीला और रावण दहन अगले साल से शुरू कराये जाने की अपील किया।
इसके साथ ही मंदिर पर घाटों के सुंदरीकरण की सराहना किया।सरोवर में गंदगी होने पर नाराजगी जताया। इसके बाद कोतवाली गली के राजशाही मार्केट और आजाद मार्केट के पूजा पंडाल में पहुंचकर दर्शन पूजन किया। कस्बावासियों को चुनाव के संदर्भ में पूछने पर बताया कि जब भी नगर पंचायत और नगर पालिका का चुनाव होगा ।
उसी समय सकलडीहा में भी नगर पंचायत का चुनाव कराए जाने का शासन दिया इसके बाद पदुनाथपुर और कुछमन पूजा पंडाल में पहुंचकर विधि से पूजा किया। वहीं देर शाम को विकास प्राधिकरण के मानक सदस्य अमबरीश सिंह भोला भी सक्रिय कस्बा में पहुंचकर पूजा पंडाल में पूजा अर्चना किया।
इस मौके पर राज्य पिछड़ा आयोग के सदस्य शिवमंगल बियार अभय वर्मा पवन वर्मा नंदन सोनी सुनील रस्तोगी आकाश अक्षय राजभाषा रतेंद्र राजभर मनोज शर्मा मोनू चौधरी अभिषेक राय गुड्डू राजभर राजभर सहित अन्य रहे।







