वाराणसी शारदीय नवरात्रि की पावन सप्तमी पर पिंडरा जोन के कुशल और तेजतर्रार एसीपी प्रशांत सिंह के सशक्त निर्देशन तथा सिंधोरा थाना प्रभारी पंकज कुमार पाण्डेय के मुस्तैद नेतृत्व में पुलिस बल ने क्षेत्र में विशाल पैदल मार्च (फुट पेट्रोलिंग) निकाला। अधिकारियों की इस विशेष पहल से क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और विश्वास का माहौल मजबूत हुआ है।
मार्च के दौरान थाना प्रभारी पंकज पाण्डेय ने खुद हर दुर्गा पंडाल के अध्यक्ष और पदाधिकारियों से संवाद किया। अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की त्वरित सूचना तुरंत पुलिस को दें। सिंधोरा पुलिस की इस सजगता से भक्तों, विशेषकर महिलाओं का उत्साह और भरोसा दोगुना हो गया है।
पट खुलते ही माँ दुर्गा के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। एसीपी प्रशांत सिंह के चाक-चौबंद सुरक्षा चक्र और चप्पे-चप्पे पर पैनी नजर के चलते असामाजिक तत्वों में हड़कंप है, वहीं पूरी गोमती जोन भक्तिमय माहौल में शांतिपूर्ण तरीके से उत्सव मना रही है।







