दिनांक 16.10.2026 को थाना बड़ागांव पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में देखभाल, संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग तथा एनबीडब्ल्यू वारंटियों की गिरफ्तारी के क्रम में माननीय न्यायालय एसीजे (जेडी-4), वाराणसी द्वारा जारी एनबीडब्ल्यू से संबंधित वारंटी गणेश पटेल पुत्र स्व. विजयशंकर, निवासी धरमनपुर, थाना बड़ागांव, वाराणसी, उम्र 42 वर्ष को उसके निवास स्थान ग्राम धरमनपुर से गिरफ्तार किया गया। वारंटी के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार वारंटी का विवरणः-
1. गणेश पटेल पुत्र स्व. विजयशंकर, निवासी धरमनपुर, थाना बड़ागांव, वाराणसी, उम्र 42 वर्ष।
संबंधित अभियोग:-
एनबीडब्ल्यू कम्प्लेंट केस OLD/3500817/2012, थाना बड़ागांव।
पूछताछ का विवरण:-
वारंटी ने अपना बयान अधिवक्ता के माध्यम से न्यायालय में देना बताया।
पुलिस टीम का विवरण
1. उ0नि0 रंजीत कुमार, थाना बड़ागांव, कमिश्नरेट वाराणसी।
2. रि0का0 विकास, थाना बड़ागांव, कमिश्नरेट वाराणसी।






