चन्दौली में मेगा/वृहद विधिक सहयता एवं सेवा शिविर का आयोजन किया जाना है। जिसके संबंध में आज दिनांक 15.10.2026 को विकास खण्ड चकिया चन्दौली में प्री-मेगा कैम्प का आयोजन किया गया। जिसमें जिला दिव्यांग जन सशक्ति विभाग, श्रम विभाग, कृषि विभाग, वित्तिय साक्षरता जन जागरूकता विभाग व अन्य विभाग सम्मिलित रहे।
उक्त कैम्प मेगा/वृहद विधिक सहयता एवं सेवा शिविर में विभिन्न विभागो द्वारा स्टाल लगाकर उपस्थित जनसमूह को सरकार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी प्रदान की गयी।
इस कैम्प का उद्देश्य सरकार के विभिन्न विभागों द्वारा चलायी जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रति आमजन मानस में जागरूकता उत्पन्न हो सके और वे उन योजनओं का लाभ ले सके।







