चन्दौली कंदवा।अमडा विद्युत उपकेन्द्र पर शुक्रवार को तकनीकी खराबी आ जाने से सभी फीडरों की विद्युत व्यवस्था ठप हो गया।जानकारी मिलते ही उपकेन्द्र से संबंधित गांवो के लोग उपकेन्द्र पहुंचे कुछ घंटे मे विद्युत व्यवस्था बहाल हो जाने का विभागीय अधिकारियों ने आश्वासन दिया।
अमडा विद्युत उपकेन्द्र के ररुआ,जेवरियाबाद, बरहनी, असना,ककरैत,धीना,विश्व बैंक सहित कुल दस फीडरों से करीब 120 गांवो को विद्युत आपूर्ति होती है।करीब छह बजे उपकेन्द्र पर कुछ तकनीकी खराबी आ गयी जिससे पूरे क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति ठप हो गयी।
विभागीय कर्मियों की सूचना पर मौके पर पहुंचे जेई तकनीकी खामी को दूर कराने ने जुट गए।जेई जे एस ठाकुर द्वारा बताया गया कि कुछ तकनीकी खामी की वजह से सभी फीडरों की विद्युत आपूर्ति ठप है मरम्मत का कार्य जारी है।







