चन्दौली सकलडीहा। इलाके के तेनुवट गांव की एक महिला ठगी का शिकार हो गई। बिहार जा रही महिला को ऑटो में कुछ महिलाओं ने नकली जेवर देकर उसके लाखों के असली जेवर लूट लिए। तेनुवट गांव निवासी राम प्रताप प्रजापति की पत्नी पार्वती गुरुवार को अपनी बहन के यहां बिहार जा रही थीं। चंदौली पहुंचने पर ऑटो में बैठी तीन महिलाओं ने उन्हें बातों में फंसाया।
ठग महिलाओं ने पार्वती को नकली जेवर देकर उनके मंगलसूत्र और कान की बालियां ले लीं। पार्वती जब घर लौटीं, तब घरवालों ने देखा कि सारे जेवर नकली हैं।इस घटना से परिवार सदमे में है। उन्होंने चंदौली कोतवाली में शिकायत दर्ज कराने की बात कही है और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।







