चन्दौली सकलडीहा,संगठन के आवाहन पर आशा और आशा संजनी अपनी मांगों को लेकर लामबंद है। शुक्रवार को आशा और आशा संजनी अपनी मांगों को लेकर विरोध जताया। मांगे पूरी होने तक आन्दोलन जारी रखने की बात कही। इस मौके पर काफी संख्या में आशा और आशा संजनी मौजूद रही।
आशा और आशा संजनी सहित अन्य स्वास्थ्य कार्यकत्री और कार्यकर्ताओं की ओर से विभिन्न मांगों को लेकर विभागीय उच्चाधिकारियो के साथ शासन प्रशासन से मांग किया गया है। इसके बाद भी मांगों की अनदेखी किया जारहा है।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सकलडीहा के अधीक्षक को पत्र सौंपकर अपनी मांगों से अवगत कराया गया है।
जब तक मुख्यमंत्री की ओर से उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक वे नियमित कार्यों का बहिष्कार करती रहेंगी।जिला महामंत्री मनोरमा सिंह ने कहा कि प्रशासन की ओर से मांगों के संबंध में कोई ठोस घोषणा नहीं की गई है।
मांगे पूरी होने तक टीकाकरण, नियमित स्वास्थ्य सेवाएं, संचारी रोग नियंत्रण अभियान, एएए की बैठक और कम्युनिटी मीटिंग जैसे कार्य का बहिष्कार करेंगी। जिला अध्यक्ष कामिनी शर्मा ,अध्यक्ष सविता देवी, उपाध्यक्ष गायत्री मौर्य, प्रेमा देवी, रेशमा देवी, सीमा सिंह, पुष्पलता, उमरावती, प्रतिमा, सविता संगिनी,मानकी देवी,सविता देवी,गीता देवी सहित अन्य आशा व आशा संगिनी मौजूद रही।







