छात्रवृत्ति आवेदन अग्रसारित करने के लिए समय-सीमा तय, जनपद के संस्थानों को कड़े निर्देश

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

चंदौली/दिनांक 16 अक्टूबर, 2026

वित्तीय वर्ष/शैक्षणिक सत्र 2026–27 में अन्य पिछड़ा वर्ग (अल्पसंख्यक पिछड़ा वर्ग को छोड़कर) के छात्र-छात्राओं की छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना को लेकर जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी रत्नेश सिंह ने सख्त निर्देश जारी किए हैं।

निदेशक, पिछड़ा वर्ग कल्याण, उत्तर प्रदेश लखनऊ के आदेशों के क्रम में जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी रत्नेश सिंह ने जिले के सभी नोडल अधिकारियों, जिला विद्यालय निरीक्षक, उच्च, तकनीकी, चिकित्सा, प्राविधिक एवं व्यावसायिक शिक्षण संस्थानों के प्राचार्यों और प्रधानाचार्यों को निर्देश जारी किए हैं कि शिक्षण संस्थानों के स्तर पर लंबित आवेदनों को नियमानुसार जल्द से जल्द आगे (फॉरवर्ड) बढ़ाया जाए।

उन्होंने कहा कक्षा 9 से 12 तक के छात्र/छात्राओं के लिए अंतिम तिथि 20 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है। अन्य दशमोत्तर कक्षाओं (कक्षा 11-12 को छोड़कर) के लिए: अंतिम तिथि 25 अक्टूबर 2026 तय की गई है।

उन्होंने बताया कि वर्तमान में कुल लंबित आवेदन डेटा कक्षा 9–10 का 5,471 है। कक्षा 11–12 का 5,472 एवं अन्य (उच्च शिक्षा/समान): 14,260 है।

जिला प्रशासन एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग ने सभी संबंधित शिक्षण संस्थानों को निर्देश दिए हैं कि वे प्राथमिकता के आधार पर पोर्टल पर फाइनल सबमिट करते हुए छात्र-छात्राओं का डेटा समय से अग्रसारित (फारवर्ड) करें ताकि कोई भी पात्र विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित न रह जाय।

 

रिपोर्ट राकेश तिवारी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई