पुलिस आयुक्त, कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देशन में प्रतिबंधित मांझे की बिक्री, भंडारण एवं उपयोग पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपायुक्त, काशी जोन के निर्देशन में, अपर पुलिस उपायुक्त काशी ज़ोन के पर्यवेक्षण में एवं सहायक पुलिस आयुक्त चेतगंज व थाना प्रभारी चेतगंज के नेतृत्व में थाना चेतगंज पुलिस द्वारा दिनांक 15.10.2026 को चेंकिग के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर जगरनाथ मूर्ति की दुकान के पास नया पानदरीबा से 01 नफर अभियुक्त जगरनाथ गुप्ता पुत्र मोहनलाल गुप्ता निवासी सी C 12/87 कालीमहल नया पान दरीब
थाना चेतगंज वाराणसी उम्र 38 वर्ष को गिरफ्तार किया गया जिसके पास से कुल 10 किलोग्राम 14 अंटी प्रतिबंधित अवैध मांझा बरामद हुआ । उक्त बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर मु0अ0सं0- 254/2026, धारा- 293/125/223 बीएनएस व धारा- 5/15 पर्यावरण संरक्षण अधिनियम 1986 थाना चेतगंज कमिश्नरेट वाराणसी पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
संबंधित अभियोग- मु0अ0सं0- 254/2026, धारा- 293/125/223 बीएनएस व धारा- 5/15 पर्यावरण संरक्षण अधिनियम 1986 थाना चेतगंज कमिश्नरेट वाराणसी ।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण- जगरनाथ गुप्ता पुत्र मोहनलाल गुप्ता निवासी सी C 12/87 कालीमहल नया पान दरीब थाना चेतगंज वाराणसी उम्र 38 वर्ष ।
बरामदगी का विवरण- कुल 10 किग्रा0 प्रतिबंधित अवैध मांझा ।
गिरफ्तारी/बरामदगी का स्थान व समयः- दिनांक- 15/10/2026, स्थान- जगरनाथ मूर्ति की दुकान के पास नया पानदरीबा चेतगंज वाराणसी ।
गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम का विवरण-
1. थानाध्यक्ष पवन कुमार पाण्डेय थाना चेतगंज कमिश्नरेट वाराणसी ।
2. म0उ0नि0 शिप्रा सिंह चौकी प्रभारी पानदरीबा थाना चेतगंज कमि0 वाराणसी ।
3. उ0नि0 सूरजशाह थाना चेतगंज कमि0 वाराणसी ।
4. हे0का0 गोपाल सिंह थाना चेतगंज कमि0 वाराणसी ।
5. का0 ब्रह्मानंद थाना चेतगंज कमि0 वाराणसी ।










Users Today : 51
Users This Year : 29099
Total Users : 41692
Views Today : 91
Total views : 80483