भारतीय संस्कृति युक्त होगा गरबा रात्रि 2.0

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

लखनऊ। वूमेन लाइफ मैटर्स समिति के तत्वावधान में आगामी 17 अक्टूबर को मोती महल लॉन हजरतगंज लखनऊ में भारतीय संस्कृति संस्कार और परिधानों से युक्त गरबा रात्रि 2.0 का आयोजन किया जा रहा है। उक्त जानकारी देते हुए गरबा संयोजक समिति की सदस्य वंदना बंसल, दीपा बंसल, प्रयागमती गुप्ता, प्रीती पांडेय ने बताया कि पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी भारतीय त्योहारों में युवाओं को जोड़ने के लिए डांडिया नृत्य का आयोजन किया जा रहा है।

इसके साथ ही प्राचीन भारतीय युद्ध कला कलारीपयट्टू एवं परम्परागत भारतीय परिधानों का फैशन शो भी आयोजित किया जायेगा। जिसमें भारतीयता की स्पष्ट छाप दिखाई पड़ेगी भारतीय पारंपरिक वेशभूषा में डांडिया नृत्य का आयोजन किया जा रहा है इसमें बड़ी संख्या में भारतीय युवा हिस्सा लेंगे ।। उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी के कलाकारों द्वारा विभिन्न संस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जाएंगे ।

इस आयोजन में समाज के विभिन्न क्षेत्रों के प्रमुख महानुभावों को भी आमंत्रित किया जा रहा है।। 17 अक्टूबर दिन शनिवार को सायं कल 7:00 बजे से इसका शुभारंभ किया जाएगा जिसमें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के साथ-साथ अन्य सामाजिक संगठनों के भी प्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे। गरबा 2.0 की विशेषता यह होगी कि इसमें किसी भी प्रकार की फूहड़ता का प्रदर्शन नहीं किया जाएगा ।।

पत्रकार वार्ता में उपस्थित रहने वाले प्रमुख प्रतिनिधियों में समिति के सचिन दुर्गेश मिश्रा, समिति सदस्य उदय भान सिंह, निर्देश दीक्षित, अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की महामंत्री एकता अग्रवाल, लखनऊ महानगर अध्यक्ष सुरेश छाबलानी प्रमुख रूप से उपस्थित रहें।

 

रिपोर्ट विजयलक्ष्मी तिवारी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई