शारदीय नवरात्र के अवसर पर चलाए जा रहे विशेष अभियान मिशन शक्ति फेज़-6.0 के अंतर्गत गोमती ज़ोन के समस्त थानों की एंटी रोमियो एवं मिशन शक्ति टीमों द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के प्रति जागरूक किया गया।

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

उत्तर प्रदेश शासन की मंशा के अनुरूप महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन तथा सशक्तिकरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शारदीय नवरात्र के अवसर पर चलाए जा रहे विशेष अभियान मिशन शक्ति फेज़-6.0 के क्रम में आज दिनांक 14.10.2026 को पुलिस उपायुक्त, गोमती ज़ोन एवं अपर पुलिस उपायुक्त, गोमती ज़ोन के निर्देशन में गोमती ज़ोन के समस्त थानों की एंटी रोमियो एवं मिशन शक्ति टीमों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान पुलिस टीमों द्वारा प्रमुख बाजारों, कस्बों, चौराहों, स्कूलों-कॉलेजों, धार्मिक स्थलों एवं अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर भ्रमण कर महिलाओं एवं बालिकाओं को नारी सम्मान, नारी सुरक्षा एवं नारी स्वावलंबन के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही महिला सशक्तिकरण एवं कल्याण हेतु संचालित विभिन्न सरकारी योजनाओं, जैसे मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, वन स्टॉप सेंटर, आयुष्मान योजना एवं अन्य कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में जानकारी दी गई।

इसके अतिरिक्त महिलाओं एवं बालिकाओं को महिला सुरक्षा एवं सहायता हेतु जारी हेल्पलाइन नंबरों—वूमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, स्वास्थ्य सेवा 102, एंबुलेंस सेवा 108 एवं साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 के बारे में जानकारी देते हुए पंपलेट वितरित किए गए। पुलिस टीमों द्वारा मोबाइल पर आपातकालीन कॉल एवं पैनिक बटन के उपयोग के संबंध में भी जागरूक किया गया।

अभियान के दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं को साइबर अपराध से बचाव, महिला संबंधी कानूनों तथा किसी भी आपात स्थिति में पुलिस से सहायता प्राप्त करने के तरीकों के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही उन्हें किसी भी समस्या अथवा असुरक्षा की स्थिति में तत्काल पुलिस से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया गया।

इस विशेष अभियान का उद्देश्य शासन की मंशा के अनुरूप महिलाओं एवं बालिकाओं में सुरक्षा की भावना सुदृढ़ करना तथा उन्हें अपने अधिकारों एवं उपलब्ध सहायता सेवाओं के प्रति जागरूक करना है।

 

रिपोर्ट विजयलक्ष्मी तिवारी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई