मा0 मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश के जनपद आगमन/भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा सुरक्षा व्यवस्था ड्यूटी में लगे जनपदीय एवं बाह्य जनपदीय अधिकारी/कर्मचारीगण की ब्रीफिंग कर दिया गया आवश्यक दिशा-निर्देश —

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

दिनांकः 15 अक्टूबर 2026 को मा0मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित जनपद आगमन/भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत दिनांकः14.10.2026 को जिलाधिकारी मीरजापुर-पवन कुमार गंगवार व पुलिस अधीक्षक मीरजापुर-अपर्णा रजत कौशिक द्वारा थाना विन्ध्याचल अन्तर्गत हेलीपैड एवं कार्यक्रम/जनसभा स्थल पर सुरक्षा-व्यवस्था ड्यूटी में लगे जनपदीय एवं बाह्य जनपदीय पुलिस व प्रशासनिक अधिकारीगण सहित पीएसी बल के अधिकारी/कर्मचारीगण की सेमफोर्ड स्कूल मीरजापुर में ब्रीफिंग की गयी ।

ब्रीफिंग के दौरान जनपद एवं बाह्य जनपदों से ड्यूटी हेतु आये पुलिस बल के अधिकारी/कर्मचारीगण को मा0मुख्यमंत्री की उच्चतम सुरक्षा श्रेणी को देखते हुए लगी समस्त ड्यूटियों एवं रूट व्यवस्था के बारे में बिन्दुवार बताकर, सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत बनाए गए विभिन्न प्वाइंटो पर नियुक्त अधिकारी एवं कर्मचारीगण को पूर्ण सतर्कता एवं मुस्तैदी के साथ अपनी-अपनी ड्यूटी सम्पादित करने सहित अन्य आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये ।

उक्त ब्रीफिंग के दौरान पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन, अपर पुलिस अधीक्षक नगर, अपर जिलाधिकारी सहित पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी/कर्मचारीगण तथा जनपद एवं बाह्य जनपदों से आये हुए अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहें।

 

रिपोर्ट भोलानाथ यादव

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई