पुलिस आयुक्त, कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देशन में प्रतिबंधित मांझे की बिक्री, भंडारण एवं उपयोग पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपायुक्त, काशी जोन के निर्देशन में, अपर पुलिस उपायुक्त काशी ज़ोन के पर्यवेक्षण में एवं सहायक पुलिस आयुक्त चेतगंज व थाना प्रभारी जैतपुरा के नेतृत्व में थाना जैतपुरा पुलिस द्वारा दिनांक 13.10.2026 को चेंकिग के दौरान 01 नफर अभियुक्त प्रीतम कुमार मौर्या पुत्र पवन कुमार मौर्या निवासी S 23/51 A देलवरिया
थाना जैतपुरा जनपद वाराणसी उम्र करीब 23 वर्ष को समय 16.15 बजे, टाटा कम्पनी चौकाघाट के पास से गिरफ्तार किया गया जिनके पास से कुल 31 किलो 200 ग्राम प्रतिबंधित अवैध मांझा बरामद किया गया । उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना जैतपुरा में मु0अ0सं0- 225/2026, धारा- 293/125/223 बीएनएस व धारा- 5/15 पर्यावरण संरक्षण अधिनियम 1986 थाना- जैतपुरा कमिश्नरेट वाराणसी पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण- प्रीतम कुमार मौर्या पुत्र पवन कुमार मौर्या निवासी S 23/51 A देलवरिया थाना जैतपुरा जनपद वाराणसी उम्र करीब 23 वर्ष ।
बरामदगी का विवरण- कुल 31 किलो 200 ग्राम प्रतिबंधित अवैध मांझा ।
गिरफ्तारी/बरामदगी का स्थान व समयः- दिनांक 13/10/2026 समय 16.15 बजे स्थान-टाटा कम्पनी चौकाघाट थाना जैतपुरा वाराणसी ।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम का विवरण-
1. उ0नि0 संदीप कुमार सिंह चौकी प्रभारी चौकाघाट थाना जैतपुरा कमिश्नरेट वाराणसी
2. का0 मंगला प्रसाद थाना जैतपुरा कमि0 वाराणसी
3. का0 रजनीश कुमार गुप्ता थाना जैतपुरा कमि0 वाराणसी
4. का0 सुदीश कुमार शर्मा थाना जैतपुरा कमि0 वाराणसी







