पड़री पुलिस ने नकली गिन्नी बेचकर ठगी करने वाले दो गिरफ्तार

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

पड़री (मीरजापुर)। विशेष कार्य बल क्षेत्रीय इकाई वाराणसी और थाना पड़री पुलिस की संयुक्त टीम ने नकली गिन्नी बेचकर ठगी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के निर्देश पर अपराध रोकथाम और धोखाधड़ी करने वालों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।

23 सितंबर को निरीक्षक अनिल कुमार सिंह विशेष कार्य बल व उपनिरीक्षक रामनगीनी थाना पड़री की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर बृजेश कुमार उर्फ बलराम पुत्र दुखरन बिन्द निवासी दादर कला थाना विन्ध्याचल और अजय बिन्द पुत्र राकेश बिन्द निवासी कोची जमुआ थाना मेजा जनपद प्रयागराज को धारा 318(4) भारतीय न्याय संहिता में गिरफ्तार किया।

आरोपियों के पास से चार नकली गिन्नी पीली धातु व पीली धातु का एक टुकड़ा बरामद हुआ। मुकदमा अपराध संख्या 253/2026 धारा 318(4) भारतीय न्याय संहिता पंजीकृत कर आरोपियों को न्यायालय/कारागार भेज दिया गया।

 

रिपोर्ट भोलानाथ यादव

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई