मीरजापुर, 13 अक्टूबर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा आज ग्राम प्रहरी (चौकीदारों) के साथ किए गए वर्चुअल संवाद का सजीव प्रसारण पुलिस लाइन मीरजापुर में किया गया।
कार्यक्रम में सदर विधायक रत्नाकर मिश्र, मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल, डीआईजी विंध्याचल पूनम, जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार, एसपी अपर्णा रजत कौशिक सहित अन्य जनप्रतिनिधि व अधिकारी मौजूद रहे।
इस दौरान ग्राम प्रहरियों को अंगवस्त्र, टिफिन बॉक्स, साइकिल आदि देकर सम्मानित किया गया। अधिकारियों ने कहा कि चौकीदार ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस और आमजन के बीच महत्वपूर्ण कड़ी हैं और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में उनकी अहम भूमिका है।







