चन्दौली डीडीयू नगर। वाराणसी स्थित नमो घाट पर 22, 24 और 25 अक्टूबर को भारतीय वायुसेना के एयर शो को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। एयर शो देखने के लिए ट्रेनों से भी हजारों लोग पहुंचेंगे। ऐसे में डीडीयू स्टेशन पर तीन दिनों तक लाखों की भीड होने और रास्ते पर पार्किंग की समस्या हो सकती है।
इस स्थिति के नियंत्रण के लिए रेलवे और जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी है। इसी क्रम में शनिवार की शाम डीएम चंद्र मोहन गर्ग, एसपी आकाश पटेेल के साथ मंडल रेल प्रबंधक उदय सिंह मीना ने मंडलीय अधिकारियों के साथ प्लेटफार्म, सर्कुलेटिंग एरिया आदि को देखा। डीडीयू स्टेशन पर रोजाना तीस हजार से अधिक यात्री आवागमन करते हैं।
अधिकारियों के अनुसार एयर शो के दौरान यहां रोजाना एक लाख यात्री पहुंच सकते हैं। ऐसे में भीड को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त उपाय किए जाएंगे। मंडल रेल प्रबंधक उदय सिंह मीना ने बताया कि अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे की ओर से होल्डिंग एरिया बनाया जाएगा।
वहीं तीनों गेट से आवागमन होगा। वहीं डीएम चंद्र मोहन गर्ग ने कहा कि फिलहाल भीड को नियंत्रित करने के लिए अनेक उपाय किए जाएंगे। वहीं डीडीयू के सर्कुलेटिंग एरिया में पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी। वहीं रूट डायवर्जन भी किया जाएगा।







