चन्दौली इलिया । विकास खंड शहाबगंज के अंतर्गत ग्राम सभा बसाढ़ी में नया प्राथमिक विद्यालय खोलने के प्रस्ताव को लेकर आज शिक्षा विभाग की टीम ने स्थलीय निरीक्षण किया।
युवा समाज सेवी वकील शेख मंसूरी द्वारा 30/08/2026 प्राथमिक विद्यालय की मांग को लेकर igrs द्वारा आवेदन दिया गया था। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में प्राइमरी स्कूल न होने से छोटे बच्चों को दूर दूसरे गांव पढ़ने जाना पड़ता है। इसी आवेदन को संज्ञान में लेते हुए
खंड शिक्षा अधिकारी शहाबगंज व अजय कुमार ABSA शहाबगंज ने ग्राम सभा बसाढ़ी में प्रस्तावित जमीन का वकील शेख मंसूरी के साथ संयुक्त रूप से निरीक्षण किया। अधिकारियों ने जमीन की स्थिति, पहुंच मार्ग, क्षेत्रफल और मानकों की जांच की। निरीक्षण के दौरान ग्रामीण भी मौजूद रहे।
खंड शिक्षा अधिकारी ने बताया कि स्थल निरीक्षण की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी और मानक के अनुरूप नए प्राथमिक विद्यालय की स्थापना की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी। निरीक्षण से ग्रामीणों में नया विद्यालय बनने की उम्मीद जगी है।







