शहाबगंज में नहर में मिला बुजुर्ग महिला का शव, क्षेत्र में सनसनी

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

शहाबगंज (चंदौली)। शहाबगंज क्षेत्र में गोविन्दीपुर राजवाहा में पड़रिया गांव जाने वाले मार्ग पर दुन्नू स्थित छलका के पास बुजुर्ग महिला का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना पर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया।

शुरुआत में महिला की पहचान नहीं हो सकी थी। बाद में पुलिस ने उसकी पहचान पालपुर गांव निवासी महिला के रूप में की। ग्रामीणों ने आशंका जताई कि महिला का शव नहर में पानी के बहाव के साथ बहकर छलका के पास पहुंचा होगा। हालांकि, महिला की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसकी अभी स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी है।

इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक अरुण प्रताप सिंह ने बताया कि गोविन्दीपुर राजवाहा के छलका के पास एक बुजुर्ग महिला का शव मिला था। उसकी पहचान पालपुर गांव निवासी महिला के रूप में हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।

 

रिपोर्ट अलीम हाशमी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई