सीआरपीएफ में असिस्टेंट कमांडेंट बनने पर गांव में जोरदार स्वागत , खुशी का माहौल

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

वाराणसी : तारापुर टिकरी के रहने वाले योगेश सिंह सीआरपीएफ में असिस्टेंट कमांडेंट बनने के बाद सोमवार को घर पहुंचे तो ढोल नगाड़े बजाकर गांव के लोगों ने स्वागत करते हुए जश्न मनाया। योगेश की मित्र मंडली दीनदयालय स्टेशन चंदौली से स्वागत करके खुली कार में लेकर गांव पहुंचे ।

सामान्य परिवार के रहने वाले योगेश ने बताया कि सीआरपीएफ मे नियुक्ति 2011 में हुआ था।इसके बाद 2016 में परीक्षा देकर उपनिरीक्षक बने और 2022 मे प्रमोशन से निरीक्षक के बाद जम्मू – कश्मीर, कोबरा कमांडो यूनिट में झारखंड , दिल्ली सांसद भवन सुरक्षा के बाद वीआइपी सिक्युरिटी में कार्यरत रहे। अभी सहायक कमांडेंट की परीक्षा पास करने के बाद घर पहुंचे हैं। यहां से जाने के बाद कार्यभार मिलेगा।

स्वागत करने वालों में योगेश के पिता अशोक सिंह , रमाकांत सिंह (मिंटू ) पूर्व ब्लाक प्रमुख, विष्णु कांत सिंह, संदीप सिंह , अवनीश सिंह (जय ), सीए अभिषेक पांडेय , पुष्कर नारायण, मुकेश यादव , अलोक, अश्वनी, अमित सिंह ( बंटी ), दीपक सिंह , शशि सिंह , अंकुर सिंह , ओपी सिंह , पिन्टू सिंह, सरवन सिंह, करिया सिंह, पंकज, धीरज , अरविन्द , संदीप प्रिंस, हर्ष राय सहित सैकड़ों लोग रहे।

 

रिपोर्ट विजयलक्ष्मी तिवारी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई