प्रमुख नेताओं को पुलिस प्रशासन ने प्रदर्शन करने से रोका, किया गिरफ्तार

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

वाराणसी/मीरजापुर। राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना द्वारा प्रदेश स्तर पर आरक्षण के विरोध में और यूजीसी के काला कानून के विरोध में एक विशाल प्रदर्शन का आयोजन वाराणसी कचहरी पर 12 अक्टूबर को किया गया था।प्रतीक जिले से करणी सेना के जिला अध्यक्षों एवं उनकी टीम द्वारा प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह रघुवंशी के निर्देशन में एक विशाल प्रदर्शन का आयोजन वाराणसी कचहरी में किया।

आरक्षण हटाओ देश बचाओ, प्रतिभा का सम्मान करो के नारों के साथ वाराणसी कचहरी मुख्यालय पर पहुंची। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि भारत एक ऐसा देश है जहां पर सभी धर्म ,जाति, वर्ग के लोगों को बराबर सम्मान दिया जाता है सभी जाति, धर्म, वर्ण के लोगों को समान नागरिकता वाले देश में समान अवसर प्राप्त होना चाहिए।

लेकिन जातीय आरक्षण व्यवस्था सभी धर्म जाति वर्गों में भेद कर उनमें संघर्ष की स्थिति पैदा करता है। योग्य पात्र व्यक्ति उच्च पद प्राप्त नहीं कर पाते, जबकि जातिगत आरक्षण के चलते अयोग्य व्यक्ति भी उच्च पद प्राप्त कर लेता है जिससे देश में व्याप्त व्यापक पैमाने पर जातिगत हिंसा , विरोध और नौकरियो में आरक्षण, विद्यालयों में आरक्षण, शिक्षण संस्थानों में आरक्षण, निश्चित रूप से देश के युवाओं और युवा होनहारों को उनके अधिकारों से वंचित कर रहा है ।

जातिगत आरक्षण के चलते छात्र बिना मेहनत किए किसी भी पाठ्यक्रम में प्रवेश लेकर उसका हिस्सा बन रहा है, जबकि दूसरी ओर क्षेत्र, गांव, देश का होनहार छात्र अच्छे नंबर लाकर भी अपने आप को योग्य साबित नहीं कर पा रहा है। जिससे उनमें कुंठा उत्पन्न हो रही है ,आपसे निवेदन है कि देश के सभी नागरिकों को एकरूपता प्रदान करते हुए केवल भारत देशवासी के नाम से उनकी पहचान बनाने के लिए इस जातिगत आरक्षण को खत्म करें ।

जातिगत आरक्षण के चलते देश में हो रहे हिंसा को खत्म करें । प्रदर्शन के दौरान वहां उपस्थित सुरक्षा कर्मियों ने प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार कर लिया है जिनमें मिर्जापुर जिले से,करणी सेना जिलाध्यक्ष दिलीप सिंह गहरवार ,अभिषेक सिंह धवल, शिवम सिंह, इंस्पेक्टर , पुष्कर सिंह, राकेश सिंह, सहित मीरजापुर से इन पांच लोगों के साथ अन्य जिलों के सैकड़ो की संख्या में लोग उपस्थित रहकर मोदी सरकार हाय हाय मोदी तेरी तानाशाही नहीं चलेगी के नारे जम कर लगाए गए।

 

रिपोर्ट भोलानाथ यादव

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई