फसल क्षति से प्रभावित किसानों को मिला अनुदान, कलेक्ट्रेट में बांटे गए 4.31 करोड़ से अधिक रुपये

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

चंदौली, 12 अक्टूबर 2026

जनपद चंदौली के कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को विभिन्न प्राकृतिक आपदाओं (बाढ़ एवं अतिवृष्टि) से फसल क्षति का सामना कर चुके किसानों को कृषि निवेश अनुदान राशि का वितरण किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता सैयदराजा के विधायक सुशील सिंह ने की।

कार्यक्रम में शासन की ओर से जिले के कुल 10,701 प्रभावित कृषकों को 4,31,56,909 रुपये (चार करोड़ इकतीस लाख छप्पन हजार नौ सौ नौ रुपये) की अनुदान राशि वितरित की गई। आपदा से प्रभावित कुल 1863.83 हेक्टेयर क्षेत्रफल की भरपाई के लिए यह सहायता उपलब्ध कराई गई है।

जिले की विभिन्न तहसीलों (चंदौली, चकिया, सकलडीहा, पं० दीनदयाल उपाध्याय नगर) के कुल 2,389 किसानों को 499.388 हेक्टेयर क्षेत्रफल की क्षति के लिए 1,08,28,796 रुपये का भुगतान किया गया। अत्यधिक बारिश से प्रभावित तहसीलों (चंदौली, सकलडीहा, पं० दीनदयाल उपाध्याय नगर) के कुल 8,312 किसानों को 1364.442 हेक्टेयर क्षेत्रफल के नुकसान के एवज में 3,23,28,113 रुपये की अनुदान राशि दी गई।

वर्ष 2026–27 के दौरान जिले के कुल 60 गाँव बाढ़ से प्रभावित हुए, जिसमें 2,225 प्रभावित व्यक्तियों तक राहत पहुँचाते हुए 800 भोजन पैकेट और 400 राशन किट का वितरण भी किया गया है।इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) रतन वर्मा, उप जिलाधिकारी, तहसीलदार, आपदा प्रबंधन विभाग के अधिकारी एवं राजस्व कर्मचारी उपस्थित रहे।

रिपोर्ट राकेश तिवारी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई