जमानियां ( गाजीपुर ) कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बरूईन में दहेज उत्पीड़न का सनसनीखेज मामला निकलकर सामने आया है। जानकारी अनुसार 22 वर्षीय विवाहिता ने अपने पति समेत ससुराल पक्ष के चार लोगों पर अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर मारपीट, प्रताड़ना और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है।
विवाहिता की तहरीर पर पुलिस ने शुक्रवार देर रात पति, देवर, सास और ससुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू करने में जुट गई।पीड़िता संजू देवी के मुताबिक उसकी शादी ढाई साल पहले बरूईन गांव में हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद से ही उनके पति विकास, आकाश ( देवर ), गुरुदयाल (ससुर)और सास सोनिया देवी अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर उसके साथ लड़ाई झगड़ा करने लगे।
आरोप है कि मांग पूरी न होने पर मामला और बढ़ गई थी l जिसके विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देकर ससुराल में रहने नहीं दिया जा रहा था।पुलिस के अनुसार दहेज को लेकर विवाद बढ़ने पर बीते जुलाई माह में पुलिस चौकी पर दोनों पक्षों को बुलाकर समझौता कराया गया था। समझौते के बाद कुछ दिनों तक स्थिति सामान्य रही, लेकिन आरोप है कि ससुराल पक्ष ने फिर से पुराने रवैये पर लौटते हुए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया।
इससे तंग आकर पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई।
प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र सिंह ने बताया कि विवाहिता की तहरीर के आधार पर चारों आरोपितों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले में साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और आरोपितों की तलाश जारी है। जांच के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।







