49 जोड़ियों का विवाह कराने के बाद अब 25 गरीब बेटियों के विवाह की तैयारी तेज

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

प्रयागराज, उत्तर प्रदेश

कहते हैं कि समाज में बड़ा काम करने के लिए बहुत धन-दौलत की नहीं, बल्कि बड़े दिल और नेक इरादों की जरूरत होती है। इस कहावत को प्रयागराज के मशहूर डांस कोरियोग्राफर सचिन निषाद अपने सामाजिक कार्यों के माध्यम से साकार करने का प्रयास कर रहे हैं। डांस सिखाकर अपनी आजीविका चलाने वाले सचिन निषाद अपनी कमाई का एक बड़ा हिस्सा गरीब परिवारों की बेटियों के विवाह और उनकी तैयारियों में खर्च करते हैं।

गरीब परिवारों की बेटियों के चेहरे पर मुस्कान लाने और उनके माता-पिता के विवाह संबंधी आर्थिक बोझ को कम करने की भावना से सचिन निषाद लगातार समाज सेवा के कार्यों में जुटे हैं। उनका मानना है कि किसी जरूरतमंद परिवार की बेटी का विवाह संपन्न कराने में सहयोग करना केवल आर्थिक मदद नहीं, बल्कि एक परिवार के सपनों और सम्मान को सहारा देना है।

सचिन निषाद का कहना है, “बहुत अधिक धनवान होना ही बड़ी बात नहीं है। यदि इंसान के मन में सेवा का भाव हो,

 

रिपोर्ट – जगदीश शुक्ला

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई