नसीरुद्दीन शाह अक्सर अपनी विचारधारा को लेकर सुर्खियों में रहते हैं.

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

नसीरुद्दीन शाह अक्सर अपनी विचारधारा को लेकर सुर्खियों में रहते हैं. हाल ही में पीयूष मिश्रा और नसीरुद्दीन शाह के बीच जुबानी जंग देखने को मिल रही है. पीयूष मिश्रा ही नहीं नाना पाटेकर के संग भी नसीरुद्दीन की नोकझोंक देखने को मिली थी. साल 2023 में नाना पाटेकर और नसीरुद्दीन शाह के बीच जमकर जुबानी जंग हुई थी. नसीरुद्दीन शाह ने नाना की कुछ फिल्मों पर निशाना साधा था, जिसके बाद नाना पाटेकर ने नसीरुद्दीन शाह को ऐसा पाठ पढ़ाया था जिसे लोग आजतक नहीं भूले हैं.

द कश्मीर फाइल्स, द केरल स्टोरी और गदर 2 जैसी फिल्मों ने जब नसीरुद्दीन शाह को परेशान कर कर दिया था. दरअसल उन्होंने इन फिल्मों की सफलता को खतरनाक बताया था. उस दौरान नाना पाटेकर ने उन्हें राष्ट्रवाद का असली मतलब बताया था. दरअसल नाना पाटेकर अपनी फिल्म द वैक्सीन वॉर की प्रमोशन कर रहे थे. इस दौरान उन्होंने एक्टर से बोला था- मैं नसीर से पूछना चाहता हूं कि राष्ट्रवाद का क्या मतलब है? उनके अनुसार इसकी सही परिभाषा क्या है? हमारे देश में दलित, मुसलमान और हिंदू सभी रहते हैं और सभी राष्ट्रवादी है. अपने देश से प्यार करना और देश के हित में बात करना बुरी बात नहीं, बल्कि यही राष्ट्रवाद है. गदर 2 फिल्म में जिस तरह की फिल्म है उसमें वैसा ही कंटेंट होगा. इसके अलावा मैंने द केरला स्टोरी नहीं देखी है इसलिए उस पर कोई टिप्पणी नहीं कर सकता.

 

रिपोर्ट – जगदीश शुक्ला

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई