वोट चोरी के आरोपों और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर NSUI-BHU इकाई का एकदिवसीय उपवास

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

वाराणसी, 9 अक्टूबर 2026

काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) में भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) की BHU इकाई के तत्वावधान में कथित वोट चोरी, चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने तथा मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर एकदिवसीय उपवास कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस कार्यक्रम के माध्यम से संगठन ने लोकतांत्रिक मूल्यों, निष्पक्ष चुनाव और संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

इस अवसर पर NSUI-BHU इकाई के पूर्व अध्यक्ष एवं शोध छात्र राणा रोहित ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को हिरासत में लिए जाने की कार्रवाई को अलोकतांत्रिक और असंवैधानिक बताते हुए इसका विरोध किया।

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में चुनावी प्रक्रिया की निष्पक्षता और पारदर्शिता से जुड़े सवालों का जवाब लोकतांत्रिक तरीके से दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में असहमति की आवाज का सम्मान और संवैधानिक अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित करना आवश्यक है।

वहीं, NSUI-BHU इकाई के अध्यक्ष मुरारी यादव ने कहा कि जनता के मताधिकार और चुनावी संस्थाओं की विश्वसनीयता से जुड़े मुद्दों पर जवाबदेही सुनिश्चित करना लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए बेहद जरूरी है। उन्होंने आरोप लगाया कि इन मुद्दों पर भाजपा सरकार और चुनाव आयोग जनता के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने में विफल रहे हैं।

उपवास के दौरान वाराणसी कॉंग्रेस के अध्यक्ष प्रजा नाथ शर्मा, NSUI प्रदेश अध्यक्ष ऋषभ पाण्डेय, महानगर कांग्रेस अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे , महानगर युवा कांग्रेस अध्यक्ष चंचल शर्मा, वीरेन कपूर, कुंवर सुरेश , शम्मी सिंह , प्रशांत , पल मिश्रा ,प्रिय दर्शन मीणा, वैभव जयसवाल, आशुतोष, यश राज, शुभम, आदित्य प्रकाश, अभिनव , गुलशन , विवेक , मुकेश , विश्वास , पुनीत , अर्पित , विनीत, आलोक , प्रिंस , अजय  मौजूद रहे

 

रिपोर्ट – जगदीश शुक्ला

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई