एन एच एम कर्मियों ने प्रभारी चिकित्सा अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

चन्दौली कंदवा

प्रभारी चिकित्सा बरहनी डाक्टर शैलेन्द्र कुमार को गुरुवार को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एन एच एम ) के अन्तर्गत तैनात संविदा कर्मचारी द्वारा ज्ञापन सौंपा गया।

बताया कि विगत 15-18 वर्षों से स्वास्थ्य व्यवस्था की रीढ़ के रूप में कार्य कर रहे एन एच एम कर्मी नियोजित कार्यक्रम के अनुसार चरणबद्ध आन्दोलन करने हेतु बाध्य है।

बताया गया कि 5, 6 एवं 7 तारीख को बांह पर काला पट्टी बांधकर कार्य करते हुए सांकेतिक विरोध दर्ज जताया गया।

वहीं अब 10 अक्टूबर तक कार्य वहिष्कार कर शांति पूर्ण तरीके से जनपद मुख्यालय पर समस्त एन एच एम संविदा कर्मचारियों द्वारा विरोध दर्ज कराया जाएगा।

यह भी बताया गया कि यदि उक्त अवधि के पश्चात भी मांगों के संबंध में सकारात्मक कार्यवाही अथवा सार्थक वार्ता नहीं होती है तो 12 अक्टूबर से प्रदेश के समस्त जनपदों के संविदा कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने हेतु बाध्य होंगे।

इस अवसर पर डाक्टर पंकज सिंह,डाक्टर एस पी त्यागी,तेज प्रताप भारती,पूजा सहित अन्य मौजूद रहे।

 

रिपोर्ट – आलिम हाशमी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई