आयुर्वेदिक के डॉक्टर को बिना डिग्री का तथाकथित पत्रकार कर रहा परेशान फर्जी खबर चला कर

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

वाराणसी न्यूज़ :=

राजातालाब क्षेत्र के मेहंदीगंज में स्थित श्री परमहंस हॉस्पिटल मधुमेह मुक्त भारत मिशन के संचालक डॉक्टर संतोष कुमार केसरी जो मान्यता प्राप्त और रजिस्टर्ड आयुर्वेदिक के डॉक्टर हैं, विगत 32 वर्षों से तमाम मरीजों का निशुल्क इलाज कर चुके हैं तथा आयुर्वेदिक दवा देकर मरीजो की बेहतर इलाज करते हैं

वही लगभग 32 वर्ष से आयुर्वेदिक दवा से हजारों मरीज को ठीक करने तथा संतुष्ट करते देखे गए हैं वहीं डॉक्टर संतोष कुमार केसरी ने बताया कि मैं आयुर्वेदिक दवा पर भरोसा करता हूं तथा हमेशा मेरे द्वारा जड़ी बूटी का नया खोज करता रहता हूं मेरे द्वारा गारंटी के साथ शुगर तथा शुगर से होने वाले अन्य रोग जैसे आंख की रोशनी कम होना, लीवर में दिक्कत आना, किडनी खराब होना, कहीं शरीर में चोट लग जाने के बाद जल्दी घाव ठीक नहीं होना, इत्यादि ऐसे तमाम रोग जो शरीर में उत्पन्न होते हैं

उसका बेहतर तरीके से आयुर्वेदिक दवा देकर इलाज किया जाता है और मरीज को पूरी तरीके से ठीक करने तथा संतुष्ट करने के लिए भरपूर प्रयास किया जाता है, डॉ संतोष कुमार केसरी ने बताया कि मेरे हॉस्पिटल के तरफ से दूर दराज जैसे जिला वाराणसी, मिर्जापुर, भदोही, जौनपुर, आजमगढ़, चंदौली, सोनभद्र, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार, इत्यादि जगहों से जो भी मरीज आते हैं उनके लिए निशुल्क जाँच, निशुल्क इलाज, निशुल्क खाना, और निशुल्क रहने की व्यवस्था दिया जाता है

वही राजातालाब क्षेत्र में कुछ ऐसे अराजक तत्व अपने आप को बिना डिग्री के पत्रकार बताते हुए मेरे हॉस्पिटल पर आकर मौजूद स्टाफ नर्स के साथ बदसलूकी करना अश्लील शब्द का प्रयोग करना तथा अवैध वसूली की नीयत से सोशल मीडिया पर झूठी अफवाह फैलाने जैसा कार्य किया जा रहा है, और मुझे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है

जिसको लेकर हम और हमारे नर्स स्टाफ के लोगों में भय व्याप्त है जबकि मेरे हॉस्पिटल से तमाम ऐसे मरीज संतुष्ट होकर जा चुके हैं मैं एक आयुर्वेदिक दवा का डॉक्टर हूं जिसका मेरे पास डिग्री और लाइसेंस है l ऐसे तथाकथित फर्जी पत्रकार के डिग्री का जांच किया जाए तथा शासन प्रशासन के द्वारा कानूनी कार्रवाई किया जाए,

 

रिपोर्ट –  विवेक कुमार यादव 

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई