प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन में 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत नमामि गंगे ने सामने घाट पर मां गंगा की आरती उतारी और उनके अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना करते हुए विशेष प्रार्थना की और मां गंगा का दूध से अभिषेक किया।
भारत के भविष्य की नींव 25 वर्षों की पीएम मोदी की जनसेवा, राष्ट्र कल्याण और उनके यशस्वी कार्यकाल की कामना के लिए बाबा श्री काशी विश्वनाथ और मां गंगा से आशीर्वाद मांगा गया है।
नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक व नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर राजेश शुक्ला के संयोजन में राष्ट्रध्वज तिरंगा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर लेकर काशी की धार्मिक और आध्यात्मिक परंपरा के अनुरुप मंत्रोच्चार के बीच उनके 25 वर्षों के सेवा कार्यो का अभिनंदन किया।
गंगा तट की सफाई करके पीएम मोदी के ‘ स्वच्छता को संस्कार में शामिल करने के आह्वान से जन-जन को जुड़ने की अपील की गई।
गंगा सेवक राजेश शुक्ला ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गुजरात के मुख्यमंत्री से लेकर देश के प्रधानमंत्री तक के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन की यात्रा सुशासन, विकास, राष्ट्रीय सुरक्षा और जन कल्याण को समर्पित रही है।
आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, जनधन बैंक योजना, डिजिटल भुगतान, स्वच्छ भारत मिशन, अनुच्छेद 370 की समाप्ति,तीन तलाक पर कानून, वस्तु एवं सेवा कर ,राष्ट्रीय सुरक्षा, आतंकवाद के खिलाफ कड़े कदम उठाते हुए सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक का सफल क्रियान्वयन,सांस्कृतिक पुनरुत्थान, अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा और काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का पुनर्विस्तार व सौंदर्यीकरण, वैश्विक नेतृत्व, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुरुआत, ग्लोबल साउथ की आवाज बनना और भारत की कूटनीतिक व आर्थिक स्थिति को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मजबूत करना इस 25 वर्ष के कार्यकाल की मुख्य उपलब्धियां हैं।
आयोजन में प्रमुख रूप से नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक व नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर राजेश शुक्ला, सुभाष श्रीवास्तव, विनोद सिंह, लल्लन सिंह बांसुरी वाले, डॉ प्रमोद कुमार पाण्डेय, लल्लन पाण्डेय , श्रीपति सिंह, केदारनाथ तिवारी, रमेश लाल, रमेश श्रीवास्तव, इंदु सिंह पटेल, उषा सिंह, वंश नारायण, महेंद्र, कमलेश्वर सिंह उपस्थित रहे।










Users Today : 55
Users This Year : 29103
Total Users : 41696
Views Today : 96
Total views : 80488