तीन महीने से जलभराव, लकड़ी के पुल के सहारे आवागमन को मजबूर जनता: अमन यादव

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

वाराणसी

चितईपुर क्षेत्र की नीलकंठ नगर कॉलोनी, कंदवा में पिछले करीब तीन महीने से जलभराव की गंभीर समस्या बनी हुई है। घरों के आसपास पानी जमा होने से स्थानीय लोगों का जनजीवन प्रभावित है हर घर में लोग डेंगू बुखार से पीड़ित है।

स्थिति इतनी खराब है कि स्थानीय लोगों ने खुद लकड़ी का अस्थायी पुल बनाकर आवागमन का रास्ता तैयार किया है। लोग इसी के सहारे अपने घरों से बाहर आने-जाने को मजबूर हैं। क्षेत्र में एक परिवार में शादी है, लेकिन जलभराव के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

स्थायी निवासी अमरावती, जानकी पटेल और साधना पटेल ने बताया कि लंबे समय से समस्या बनी हुई है, लेकिन अभी तक इसका स्थायी समाधान नहीं कराया गया।

अमन यादव ने कहा कि जिस वार्ड में प्रदेश सरकार के मंत्री हंसराज विश्वकर्मा का आवास भी है, उसी वार्ड की जनता तीन महीने से जलभराव की समस्या झेल रही है। इसके बावजूद आज तक जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों द्वारा मौके पर पहुंचकर समस्या का स्थायी समाधान नहीं कराया गया।

अमन यादव ने मांग की कि तत्काल मौके का निरीक्षण कर जलनिकासी की व्यवस्था कराई जाए और जनता को राहत दी जाए।

अमन यादव ने चेतावनी दी कि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो क्षेत्रीय जनता के साथ बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा।

अमन यादव
महानगर अध्यक्ष, बाबा साहेब अंबेडकर वाहिनी
समाजवादी पार्टी, वाराणसी
9044787876

 

रिपोर्ट – रिम्मी कौर

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत थाना जंसा पुलिस द्वारा परिवार परामर्श केंद्र से लाभान्वित परिवारों को सम्मानित करने एवं छात्राओं को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन के प्रति जागरूक करने के संबंध में।