पं. अनुपम दुबे को केंद्रीय ब्राह्मण महासभा युवा मंच में प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

वाराणसी

केंद्रीय ब्राह्मण महासभा युवा मंच ने संगठनात्मक विस्तार को गति देते हुए पं. अनुपम दुबे को प्रदेश सचिव (उत्तर प्रदेश) की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। उनके मनोनयन पर संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।

इस अवसर पर केंद्रीय ब्राह्मण महासभा युवा मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष, अधिवक्ता एवं पत्रकार अनुराग पांडेय ‘छोटू’, राष्ट्रीय महासचिव प्रवीण मिश्रा ने पं. अनुपम दुबे को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि पं. अनुपम दुबे की सक्रियता, सामाजिक जुड़ाव एवं संगठन के प्रति समर्पण से प्रदेश में संगठन को और मजबूती मिलने की उम्मीद है। उनके नेतृत्व में युवाओं को संगठन से जोड़ने, संगठन के विस्तार तथा समाजहित से जुड़े कार्यों को नई ऊर्जा मिलने की अपेक्षा है।

पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि नवनियुक्त प्रदेश सचिव अपने दायित्व का निर्वहन पूरी निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ करेंगें।

 

रिपोर्ट – जगदीश शुक्ला

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत थाना जंसा पुलिस द्वारा परिवार परामर्श केंद्र से लाभान्वित परिवारों को सम्मानित करने एवं छात्राओं को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन के प्रति जागरूक करने के संबंध में।