लखनऊ, 03 अक्टूबर 2026
राजधानी लखनऊ के विक्रमादित्य मार्ग स्थित समाजवादी पार्टी के प्रदेश मुख्यालय के बाहर एक बार फिर पोस्टर वार देखने को मिला है। सपा नेता मोहम्मद इखलाक द्वारा लगवाए गए इस अनोखे पोस्टर ने राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज कर दी है।
पोस्टर में जेन-जी स्टाइल की तुकबंदी वाले स्लोगन के जरिए सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी और भारत निर्वाचन आयोग (ECI) दोनों पर तीखा हमला बोला गया है।
पोस्टर पर बड़े-बड़े अक्षरों में लिखा है:
“एक कचौड़ी दो समोसा, जनता को BJP पे नहीं भरोसा”
“एक कचौड़ी दो समोसा, चुनाव आयोग में न करना भरोसा”
पोस्टर में नारों के साथ चुनाव आयोग से जुड़ी तस्वीर भी लगाई गई है, जिसके माध्यम से चुनावी प्रक्रिया को लेकर सवाल उठाने की कोशिश की गई है।
सपा कार्यालय के बाहर लगे इस पोस्टर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।







