सीएम योगी ने 4.60 लाख छात्रों के खातों में भेजे 148 करोड़ रुपये

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

लखनऊ, 03 अक्टूबर 2026

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को लोक भवन, लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के 4.60 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं के बैंक खातों में 148 करोड़ रुपये से अधिक की छात्रवृत्ति और शुल्क प्रतिपूर्ति की राशि का हस्तांतरण किया।

राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से सीधे छात्रों के खातों में भेजी गई है।

वर्गवार विवरण:

– पिछड़ा वर्ग: 2,23,615 विद्यार्थियों को ₹60.01 करोड़
– अनुसूचित जाति: 1,59,959 विद्यार्थियों को ₹64.54 करोड़
– सामान्य वर्ग: 38,084 विद्यार्थियों को ₹11.43 करोड़
– अल्पसंख्यक वर्ग: 38,901 विद्यार्थियों को ₹12.06 करोड़

यह राशि उत्तर प्रदेश छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना के तहत जारी की गई है।

 

रिपोर्ट – जगदीश शुक्ला

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत थाना जंसा पुलिस द्वारा परिवार परामर्श केंद्र से लाभान्वित परिवारों को सम्मानित करने एवं छात्राओं को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन के प्रति जागरूक करने के संबंध में।